अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पंचायती राज विभाग के सौजन्य से गुदलेख न्याय पंचायत में 19 ग्राम पंचायतो का दो चरणों मे राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2025-26 के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का आधारभूत प्रशिक्षण दिनांक 12/12/25 से 21/12/2025 तक प्रशिक्षण चल रहा है।
दी यह जानकारी
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण महिला उत्थान समिति अल्मोड़ा के प्रशिक्षकों के द्वारा ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्यों को आज चतुर्थ दिवस पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना के बारे में 15वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग के प्रावधान के बारे मे जानकारी दी। वहीं ई ग्राम स्वराज पंचायत पोर्टल एवं एप्लीकेशन के बारे में, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के बारे में विस्तार से शिक्षकों के द्वारा बताया गया।
रहें मौजूद
वहीं प्रशिक्षक के तौर पर प्रेम लटवाल,आनंद बिष्ट,पुष्पा,हरीश पांडेय, हरीश तिवारी,ललित खोलिया मौजूद रहे। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान अरविंद बिष्ट, राजेश शर्मा, रेखा देवी, राजेंद्र प्रसाद, कलावती देवी, बिना देवी, भगवती देवी, दीपा देवी, दया नंद, भोपाल सिंह व समस्त ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य मौजूद रहे।