अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद स्तर पर चलाए जा रहे वृहद जागरूकता अभियान के क्रम में दिनांक- 16.02.2024 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा द्वारा वर्तमान में बढ़ते साईबर अपराध के घटनाओं के दृष्टिगत इन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दी जागरूकता जानकारी
इस जागरुकता कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित छात्रों व शिक्षक स्टाँफ को वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि साईबर अपराधी काँल कर लोगों को बड़ी-बड़ी लाँटरी गाड़ी आदि का लालच देते है। जिसमें गाड़ी की डिलीवरी आदि से पूर्व गाड़ी का रजिस्ट्रेशन आदि दस्तावेजी कार्यवाही हेतु अपने बैंक खातों/गूगल पे आदि में पैसा डलवाकर लोगों को साईबर ठगी का शिकार बना रहे है। आँनलाईन शाँपिग, रिश्तेदार/परिचित बनकर, वीडियों काँलिग से फेक वीडियों बनाकर ब्लैकमेलिंग आदि से भी लोगों का पैसा हड़प रहे है, जागरुक रहकर साईबर अपराध से बचा जा सकता है। कभी भी किसी अंजान कॉल/आनलाईन चैटिंग पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड व ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए तथा इस जानकारी को अपने परिजनों/परिचितों को बताकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।
साईबर क्राईम से सम्बन्धित मामलों में सहायता हेतु तत्काल हेल्पलाईन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने हेतु बताया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस के अन्य हेल्पलाईन नंबरों की जानकारी देकर जागरुक किया गया।
यह रहें उपस्थित
जागरुकता कार्यक्रम में स्कूल के लगभग 300 से अधिक छात्र व विद्यालय का शिक्षक स्टाँफ उपस्थित रहा।