अल्मोड़ा: नई तकनीकों से अवगत होकर महिलाओं को उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मिलेगी मदद- सीडीओ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने हवालबाग स्थित विकास केंद्रों का निरीक्षण किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

जिसमें उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाली पैकेजिंग और उत्पादों के ऑनलाइन मार्केटिंग पर जोर देते हुए, महिलाओं को हिमाचल प्रदेश के भुइरा जैम के शैक्षिक भ्रमण के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने ग्रोथ सेंटर, बेकरी यूनिट, एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट और ऐपण केंद्र का  दौरा किया। साथ ही अल्मोड़ा आर्ट और क्राफ्ट सेंटर ‘अलंकृता’ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पारंपरिक ऐपण, ऐपण साड़ी, ऐपण चौकियां, और करवा चौथ थालियों की विस्तृत जानकारी ली और कलाकारों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए।

रहें उपस्थित

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी हवालबाग, जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान  राजेश मठपाल, सहायक प्रबंधक संस्था एवं समावेशन ग्रामोत्थान संदीप सिंह, आजीविका समन्वयक  भारत गैरोला हवालबाग, और समस्त सहकारिता स्टाफ उपस्थित रहे।