अल्मोड़ा: साइबर ठगों से रहें सावधान, अग्निवीरों को साइबर ठगों के चक्रव्यूह से बचने के बताएं उपाय

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

किया जागरूक

इसी क्रम में आज दिनांक 22.10.2025 को प्रभारी निरीक्षक रानीखेत अशोक कुमार धनकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम चौकी प्रभारी ताड़ीखेत बृजमोहन भट्ट द्वारा के0आर0सी0 रानीखेत में प्रशिक्षणाधीन अग्नि वीरों को साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्टिंग सहित साइबर ठगों द्वारा अपनाये जाने वाले विभिन्न पैंतरों व उनसे बचाव के संबंध में जानकारियां दी तथा उनके साइबर क्राइम से संबंधित संदेहों/समस्याओं का समाधान किया गया। सभी को बताया गया कि आप अपने आस पास के लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी देकर जागरुक करें,जिससे आप लोगों के लिये मददगार बन सकते है।