अल्मोड़ा: सावधान: बैंक अधिकारी बन महिला से ठगी, खाते से उड़ा लिए एक लाख 31 हजार रूपए

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एक महिला के साथ‌ ठगी करने‌ का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने पुलिस में तहरीर सौंपी है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

जिसमें ठग ने बैंक अधिकारी बन मुख्यालय निवासी एक महिला से एक लाख 31 हजार की ठगी कर ली है। मुख्यालय निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसमें बताया कि अज्ञात नंबर से एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपने आप को बैंक का अधिकारी बताया। ठग ने बैंक अधिकारी बन उनके क्रेडिट कार्ड का ओटीपी मांग लिया। पीड़िता ने बताया कि ठग के झांसे में आकर उन्होंने ओटीपी बता दिया। जिसके बाद ठगों ने क्रेडिट कार्ड से एक लाख 31 हजार की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। पीड़िता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत उन्होंने बैंक को सूचित किया। पीड़िता ने कहा कि बैंक की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि अब बैंक ने एक लाख 53 हजार की वसूली का नोटिस भेज दिया है। अब पीड़ित ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।