अल्मोड़ा: भरतनाट्यम नृत्य की बाल कलाकार स्वस्तिका जोशी हुई सम्मानित


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा की भरतनाट्यम नृत्य की बाल कलाकार स्वस्तिका जोशी को पैलाग फांउडेशन द्वारा सम्मानित किया गया है।

हुई सम्मानित

मिली जानकारी के अनुसार देशभर के प्रतिष्ठित मंचों पर भरतनाट्यम नृत्य की बाल कलाकार स्वस्तिका जोशी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। मूल रुप से अल्मोड़ा निवासी स्वस्तिका जोशी वर्तमान में हल्द्वानी के सेंट थेरेसा में कक्षा 6 की छात्रा है। 3 वर्षों से भरतनाट्यम नृत्य की विधिवत शिक्षा प्रतिष्ठित गुरु शुभम खोवाल से प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी नृत्य की प्रस्तुति दी है।अब स्वस्तिका आगामी 11 जुलाई को बनारस में आयोजित प्रतिष्ठित शास्त्रीय नृत्य संगीत कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देगी।