अल्मोड़ा: राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई धौलादेवी का द्विवार्षिक अधिवेशन, नई कार्यकारिणी का गठन, इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई धौलादेवी का द्विवार्षिक अधिवेशन राइंका गरुड़ाबांज में हुआ।

नई कार्यकारिणी का गठन

जिसमे ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर त्रिभुवन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र गोस्वामी, महिला उपाध्यक्ष पद पर मेघा मनराल, मंत्री पद पर नितेश काण्डपाल, संयुक्त मंत्री पद पर गौरव डालाकोटी, संयुक्त मंत्री महिला पद पर ममता मेहता, आय व्यय निरीक्षक पद पर केसर सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।

रहें मौजूद

इस मौके पर बीईओ प्रेमा बिष्ट, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष राजू महरा, डॉ. बृजेश कुमार डसीला, भोला दत्त पंत, शिव दत्त पांडे, हुकुम सिंह, संकर्षण त्रिपाठी, ललित मोहन टम्टा, किशन खोलिया, त्रिवेन्द्र सिंह, बसंत भट्ट, जीवन साह, मोनिका वर्मा, रेखा जोशी, ललित तिवारी, मीना गिरी, निर्मला मेहता, ऊषा रानी, पूनम बिष्ट, ललित आर्य, बीना तिवारी, लोकेन्द्र सिंह, सुशील तिवारी आदि लोग मौजूद रहें।