अल्मोड़ा: जागेश्वर में हुई सबसे बड़ी जीत, अल्मोड़ा में रहा सबसे कम अंतर, जाने


अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए। जिसमें अल्मोड़ा में जिले भर की छह विधानसभा सीटों में सबसे अधिक अधिक मतों से जीत जागेश्वर विधानसभा में हुई है।

यह रहा परिणाम-

वहीं सबसे कम जीत का अंतर अल्मोड़ा विधानसभा सीट पर रहा। जागेश्वर विस सीट से भाजपा के मोहन सिंह मेहरा ने कांग्रेस के कद्दावर नेता गोविंद सिंह कुंजवाल को 5 हजार 795 मतों से पराजित कर राज्य गठन के बाद पहली बार सीट कब्जाई। यहां भाजपा को 27004 तो कांग्रेस को 21 209 मत मिले। इधर, अल्मोड़ा सीट से कांग्रेस के मनोज तिवारी ने भाजपा के कैलाश शर्मा के बीच जीत का अंतर महज 127 मतों का रहा। यहां ईवीएम में दिक्कत के चलते देर शाम आये परिणाम में मनोज तिवारी ने जीत दर्ज की। इसके अलावा सोमेश्वर में भाजपा की जीत का अंतर 4 940, सल्ट में 3457, रानीखेत में 2484 और द्वाराहाट सीट में जीत का अंतर 366 मतों का रहा।