अल्मोड़ा: भाजपा मंडल अध्यक्ष हवालबाग संजय बिष्ट द्वारा स्यालीधार में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया गया दौरा

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 15/07/ 2023 को भाजपा मंडल अध्यक्ष हवालबाग संजय बिष्ट द्वारा स्यालीधार में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया गया। जहां पर शांति देवी का मकान 2 दिन पूर्व हुई बरसात में ध्वस्त हो गया था। जिस पर मंडल अध्यक्ष भाजपा संजय बिष्ट को इसकी जानकारी क्षेत्रवासियों द्वारा दी गई।

आपदा प्रभावित परिवार को हर संभव मदद का दिया गया आश्वासन

संजय बिष्ट द्वारा तत्काल रूप से इस पर कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचे और उस क्षेत्र का दौरा किया और इसकी जानकारी उन्होंने पूर्व विधायक कैलाश शर्मा को भी दी। कैलाश शर्मा द्वारा एसडीएम गोपाल चौहान को इस बारे में वार्ता की गई। जिस पर तत्काल से एसडीएम गोपाल चौहान द्वारा मौके पर नायब तहसीलदार को भेजा गया। नायब तहसीलदार एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट द्वारा आपदा प्रभावित परिवार से मिलकर उनकी समस्या देखी और हर संभव मदद का उनको आश्वासन दिया।

क्षेत्रवासियों द्वारा किया गया आभार व्यक्त

विभागीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट तत्काल से बनाई गई और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का शीघ्र अति शीघ्र आश्वासन दिया गया। क्षेत्रवासियों द्वारा पूर्व विधायक कैलाश शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट का आभार प्रकट किया गया।

उपस्थित रहे

क्षेत्र का दौरा करने वालों में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र रावत, पूर्व प्रधान ग्राम प्रधान लाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य हितेश नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान मोहन सिंह कनवाल, धीरेंद्र कुमार ,हरि सिंह लटवाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे