अल्मोड़ा: भाजपा ने अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर किया गोष्ठी का आयोजन, जीवन पर डाला प्रकाश, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रही मुख्य अतिथि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा कार्यालय मे अहिल्या बाई होलकर की 300वी जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

यह रहें मुख्य अतिथि

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड सरकार मे कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, विशिष्ट अतिथि के रूप मे कुंदन परिहार व राज्य मंत्री गंगा बिष्ट सहित जिलाध्यक्ष महेश नयाल,प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा , नगर निगम के मेयर अजय वर्मा,  जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा ने दीप जलाकर किया।
जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने सबसे पहले सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहाँ की देश की मोदी सरकार आज हमारे महान पूर्वजों को याद करते हुए उनको आज की युवा पीढ़ी के सामने लाने का प्रयास कर रही है आज मोदी सरकार अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन के प्रेरणा लेकर जनहित मे कार्य कर रही है। मुख्य वक्ता के रूप रेखा आर्या ने कहा की अहिल्याबाई होलकर मराठा साम्राज्य की एक महान और लोकप्रिय महारानी थीं, उनका विवाह इंदौर राज्य के संस्थापक मल्हारराव होलकर के पुत्र खंडेराव से हुआ था। पति और ससुर की मृत्यु के बाद अहिल्याबाई ने राज्य की बागडोर संभाली और लगभग 30 वर्षों तक कुशलता से शासन किया।
अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में समाज सेवा, न्याय, और धर्म के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने भारत के कई तीर्थ स्थानों पर मंदिर, घाट, कुएँ, बावड़ियाँ और धर्मशालाएँ बनवाईं, साथ ही गरीबों के लिए अन्नक्षेत्र और प्याऊ भी स्थापित किए। वे खुद भी युद्ध में भाग लेती थीं और अपने राज्य की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती थीं। अहिल्याबाई ने महिलाओं और गरीबों के हितों का विशेष ध्यान रखा, शिक्षा को बढ़ावा दिया और समाज में नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाया।
लेकिन आज भी लोग उन्हें उनकी दया, न्यायप्रियता और समाज सेवा के लिए याद करते हैं। अहिल्याबाई होलकर सच में लोकमाता थीं, जिन्होंने अपने कार्यों से महिलाओं और समाज को नई दिशा दी।

रहें उपस्थित

नगर निगम के मेयर अजय वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, गोविंद पिल्खवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, दुग्ध संघ  अध्यक्ष गिरीश खोलिया, महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, अरविन्द बिष्ट, बिट्टू कर्नाटक, सिकंदर पवार, किरन पंत,रमा जोशी, राधिका जोशी, निर्मला जोशी, मीना भैसोडा, बीना नयाल, पार्षद नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, वसुधा पंत, मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट,मंडल अध्यक्ष  नवीन बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मंगल रावत,  मंडल अध्यक्ष हरिश सिजवाली,मंडल अध्यक्ष हरिश प्रसाद,मंडल अध्यक्ष हरिश परिहार, मंडल अध्यक्ष डी के जोशी,  मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा,राजन गैड़ा, पार्षद मीरा मिश्रा, पार्षद नेहा टम्टा, पार्षद पूनम त्रिपाठी, पार्षद पूनम वर्मा, पार्षद् अमित साह, पार्षद संजय जोशी, लता पांडे, दीपा पांडे, दीपा अधिकारी, तारा जीना,निशा बिष्ट,रक्षित कार्की, आशीष कुमार, मनोज जोशी, कैलाश गुरुरानी, संजय डालाकोटी, आशीष गुरुरानी, कमल वर्मा,कमला तिवारी,पूनम पालीवाल, प्रेमा मेर,बिशन कनवाल,
त्रिलोचन जोशी, सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी, बालकृष्ण तिवारी, चंदन लाल, आनन्द भोज,हितेश भट्ट,ललिता पंचपाल, रमेश कांडपाल, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।