अल्मोड़ा: भाजपा ने आयोजित की कार्यशाला, आगामी होने वाली सदस्यता पर हुई चर्चा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी हवालबाग मण्डल की सदस्यता अभियान संगठन पर्व की मण्डल कार्यशाला हवालबाग मण्डल के कार्यालय मटेला में आयोजित हुई।

कार्यशाला का आयोजन

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री ललित दोसाद ने सगंठन पर्व सदस्यता कार्यशाला को सम्बोधित कर आगामी होने वाली सदस्यता पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। साथ ही मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

रहें उपस्थित

बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष संजय बिष्ट एवम संचालन महामंत्री मनीष बिष्ट ने किया।कार्यक्रम में कैलाश गोस्वामी,सुरेन्द मेहता,जमन सिंह, पान सिंह बिष्ट, गोविंद बिष्ट,भगवान बिष्ट,सुंदर बिष्ट,दीपक नेगी,नीरज नेगी,अर्जुन बिष्ट,चन्दन रावत,भगवान रावत,विनोद कनवाल, हेम भंडारी, किशन बिष्ट,महेंद्र रावत,मनोज उपाधयाय,राजेन्द्र जोशी,दिनेश शर्मा,पान सिंह भोज,जगदीश बिष्ट, एवम मण्डल के पूर्व पदाधिकारी एवम भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।