अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत चिलियानौला अध्यक्ष के चुनाव मे बीते कल गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मदन कुवार्बी के पक्ष मे बड़ी सफलता मिली है।
मदन कुवार्बी को दिया समर्थन
भाजपा से बागी उम्मीदवार के रूप मे नामांकन दाखिल करने वाले रोहित शर्मा और नवल पांडेय को समझाने का साथ नामांकन वापस लेने के लिए मना लिया गया है। साथ ही दोनो प्रत्याशियों ने चुनाव कार्यालय आकर मदन कुवार्बी को अपना समर्थन दिया है। इससे पहले दोनो प्रत्याशियों को समझाने के लिए चुनाव प्रभारी ललित लटवाल ने वार्ता कर दोनो को पार्टी के पक्ष मे कार्य करने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दोनों के नाम वापसी से पार्टी मजबूत होगी और इस बार चिलियानौला मे कमल खिलेगा।
रहें उपस्थित
इस दौरान मनोनीत सदस्य कैंट बोर्ड रानीखेत लोकसभा द्वाराहट दीप पांडे, मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, मंडला महामंत्री उमेश पंत और दर्शन बिष्ट, रामेश्वर गोयल दर्शन मेहरा ललित मेहरा, हर्षवर्धन पंत और अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे।