अल्मोड़ा: भाजपा ने सम्मेलन से फूंका आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री ने की कार्यक्रम में शिरकत

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बिगुल फूंक दिया है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोक सभा सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। संगठन की सबसे छोटी ईकाई मंडल की सबसे कमजोर बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वहीं आगामी लोस चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की मजबूती पर दिया जोर

गुरुवार को अल्मोड़ा नगर के एक होटल सभागार में सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की मजबूती पर जोर दिया।

कमजोर पोलिंग बूथ पर काम करने के दिए निर्देश

आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अभी से जुट जाने का आहृान किया। कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार तीन चरणों में सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। बताया कि पहले चरण में लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री को मोदी सरकार के कार्यों को घर-घर पहुंचाने पर चर्चा हुई है। बताया कि अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोक सभा सम्मेलन में विधायक और मंत्रियों के दूरस्थ क्षेत्रों में दौरे तय किए गए हैं। बैठक में कमजोर पोलिंग बूथ पर काम करने के निर्देश दिए है।

केंद्र सरकार का जताया आभार

मुख्यवक्ता प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने सभी मंडल अध्यक्षों / महामंत्रियों को सम्बोधित करते हुए कहा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम से के तहत प्रत्येक स्तर तक ऐसे व्यक्ति को जो गुमनाम थे उनका शीला पट लगाकर उनको जीवित करने का काम हमारी सरकार ने किया है। इस कार्य के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड उनका आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा जन समस्याओं को लेकर मंडल के अध्यक्षों व महामंत्री तथा जिले के पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री को क्षेत्र की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित मंच में अपनी समस्या रखने के लिए कहा।

अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र में धन का किसी प्रकार से आभाव नहीं होने दिया जाएगा

अल्मोड़ा/पिथौरागढ़ लोकसभा सांसद अजय टम्टा ने कहा हमारी सरकार ने टनकपुर से लीपुलेख तक आल वेदर रोड देकर नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र में धन का किसी प्रकार से आभाव नहीं आने दिया जायेगा। सोमेश्वर विधानसभा से विधायक व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या जी ने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकार ने विधेयक लाकर उन्हें सीधे नौकरी में रखना का प्रस्ताव पास कर खिलाड़ी का सम्मान किया है।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

कार्यक्रम में विधायक कपकोट सुरेश गढिया,विधायक बागेश्वर पार्वती दास,प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रदेेश मंत्री विकास शर्मा,गणेश भंडारी, सुरेंद्र बलिया, मीणा गंगोला, हेमा जोशी , प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी पिथौरागढ़ बलवंत सिंह भौर्याल, सह प्रभारी गोविन्द पिलख्वाल, प्रदेश नेता अनिल साही, कपकोट विधायक सुरेश गाड़िया व बागेश्वर की विधायक पार्वती दास, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी और अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सबका स्वागत किया। सभी जिलों के प्रभारी सह प्रभारी जिला अध्यक्ष रानीखेत लीला बिष्ट, बागेश्वर इन्दर फर्सवाण,जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़ गणेश जोशी, जिलाध्यक्ष चम्पावत रमेश गढ़िया, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित दोसाद, राजेन्द्र बिष्ट, जगत तिवारी समेत अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर,चंपावत, से जिलाध्यक्ष व मोर्चो के जिलाध्यक्ष एवं मंडल के मंडल अध्यक्ष व महामंत्री सहित जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, आनन्द डंगवाल, मीना भैसोड़ा, बीना नयाल, महिपाल बिष्ट,संजय डालाकोटी,कृपाल सिहं बिष्ट,पंकज जोशी, अजय वर्मा, मोहनी कनवाल, लता पान्डे,भावना तिवारी नमन् गुरुरानी, पीयूष कुमार आदि उपस्थित रहे।