अल्मोड़ा: भाजपा ने शुरू किया सक्रिय सदस्यता अभियान के फार्म वितरण का कार्य

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा के तत्वाधान में आज सक्रिय सदस्यता अभियान के फार्म वितरण का कार्य शुरू किया गया।

दी यह जानकारी

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा रहें। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर को प्राथमिक सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चलाया जाएगा। कहा प्रत्येक मंडल में 50 सदस्य बनाने वाले सदस्य को ही सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, सक्रिय सदस्य अभियान के जिला संयोजक कैलाश गुरुरानी, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल, जिला मंत्री महेश बिष्ट, देवाशीष नेगी, नगर मंडल के सक्रिय सदस्यता अभियान के संयोजक अर्जुन बिष्ट, जिला मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, नगर मंत्री दिशांत पवार, श्याम पांडे आदि उपस्थित रहे।