अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 24-11-2023 को भाजपा अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा की तयारी को लेकर कार्यकारणी पदाधिकारी व सम्मानित कार्यकर्ताओं के द्वारा माल गांव के ताम्र नगरी में देवेन्द्र बिष्ट के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया।
दी शुभकामनाएं
जिसमें ग्रामीण मंडल अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रेम लटवाल द्वारा अध्यक्षता करते हुए लमगड़ा महाविद्यालय में नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष गौरव बिष्ट का माल्यार्पण किया गया और पूरे मंडल की ओर से बधाई शुभकामनाएं दी गयी।
यह लोग रहें उपस्थित
बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट, किसान मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, बुथ अध्यक्ष टाटिक पूर्व प्रधान किशन भंडारी, माल प्रधान राजेन्द्र बिष्ट, सुरेश चंद्र लोहनी, शुभम चौहान सहित क्षेत्र की एकदर्जन मातृशक्ति की उपस्थित रहीं।