अल्मोड़ा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में चलाया महाजनसंपर्क अभियान, केंद्र के नौ वर्षों की उपलब्धियां गिनाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान जारी है। जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान के तहत विशिष्ट व्यक्तियों से जनसंपर्क किया।

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में की चर्चा

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियां गिनाई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की।

मौजूद रहे

महाजनसंपर्क अभियान में प्रदेश जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित शाह, अर्जुन बिष्ट समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।