अल्मोड़ा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मंदिर स्वच्छता अभियान की शुरुआत, कहा- 21 जनवरी तक चलेगा यह अभियान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह अभियान शुरू किया गया है।

की गई सफाई

मिली जानकारी के अनुसार जिसमें रविवार को अभियान का शुभारंभ नगर के नंदा देवी मंदिर से किया गया। इस दौरान नन्दा देवी मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर एकत्र कूड़े का निस्तारण किया। इसके अलावा सीवर व बंद हो चुके नालों की सफाई की। इस अभियान में नगर पालिका के पर्यावरण निरीक्षक व स्वच्छकों ने भी सहयोग किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह अभियान 14 से 21 जनवरी तक चलाया जाएगा। इस दौरान जिले भर के मंदिरों में साफ-सफाई की जाएगी।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर कैलाश गुरुरानी, जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू, मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, सौरभ वर्मा, आशीष गुरुरानी, दिनेश मठपाल, रमेश मेर, अशाक गोस्वामी, चन्दन बहुगुणा, नमन गुरुरानी, पारस काण्डपाल, प्रकाश बिष्ट, हिमाल शर्मा, सुनील जोशी, मोहित बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र कुमार, शक्ति, शनि, भूपेंद्र, सोनू, लक्की आदि लोग शामिल हुए।