अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। जिसमें प्रत्येक बूथ में 51 फीसदी से अधिक सदस्यता करने का लक्ष्य रखा गया है।
दी अभियान से जुड़ी जानकारी
इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को जिला पार्टी दफ्तार में जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने प्रेस वार्ता कर अभियान को लेकर जानकारी दी। कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता बढ़चढ़कर इसमें अपनी भागीदारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर 8800002024 पर डायल कर मोबाइल में सदस्यता कार्ड जारी हो रहा है।
रहें मौजूद
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, गोविंद पिलख्वाल, प्रकाश भट्ट, देवेंद्र नयाल, रवि रौतेला, महेश नयाल, पूनम पालीवाल, धर्मेंद्र बिष्ट, आनन्द डंगवाल, बीना नयाल, महिपाल बिष्ट, कैलाश गुरुरानी आदि लोग मौजूद रहें।