अल्मोड़ा: भाजपा का सदस्यता अभियान जारी, कार्यकर्ताओं ने आज इन जगहों पर 100 से अधिक लोगों को दिलाई सदस्यता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में आज दूसरे चरण का सदस्यता अभियान चलाया गया।

भाजपा का सदस्यता अभियान

जिसमें राजपुरा बाड़ी बगीचा भ्यारखोला और ओढ़ खोला में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया इ। इस मौके पर सौ से अधिक सदस्य बनाए गए। इस अवसर पर नगर मंडल के अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि पार्टी की सदस्यता को लेकर नगर में अपार उत्साह है। नगर मंडल अपने लक्ष्य को पूर्ण करने जा रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि सदस्यता के दूसरे चरण में नगर के सभी बूथों पर व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

रहें मौजूद

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, जिला उपाध्यक्ष व जिला सदस्यता अभियान प्रमुख प्रकाश भट्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सिकंदर पवार, नगर उपाध्यक्ष जगत भटृ, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, नगर मंत्री दिशांत पवार, नगर युवा मोर्चा महामंत्री पीयूष कुमार, हर्षवर्धन तिवारी, दिनेश पंत, राहुल, विवेक, आशीष,प्रदीप जगदीश बोरा, मोहन कैड़ा आदि मौजूद रहें।