अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।
रक्तदान शिविर का आयोजन
अल्मोड़ा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया और प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि सेवा पखवाड़े की शुरूआत हमेशा युवा मोर्चा रक्तदान शिविर आयोजित करके करता है। जिसका उद्देश्य समाज मे रक्तदान के लिए युवाओं को जागरूक करते हुए जरूरतमंदों को रक्त दिलाना है।
रहें मौजूद
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजन चंद्र जोशी, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, कैलाश गुरुरानी, संजय डालाकोटी, देवाशीष नेगी, अमित साह मोनू, प्रेम लटवाल, संजय बिष्ट, रवि रौतेला, मनोज जोशी, नरेंद्र बिष्ट, कन्हैया बिष्ट, ललित कनवाल, चंदन बहुगुणा, ललित खोलिया, सुभम चौहान, मोहित बिष्ट, पंकज बोरा, प्रकाश वाणी, पारस कांडपाल, जयप्रकाश भट्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।