अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी खेल कूद ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सराईखेत के खेल मैदान में शुरू हो गए हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन
जिसमें स्याल्दे विकास खंड के इन खेलों के आयोजन का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य पुष्कर राम, ब्लॉक खेल समन्वयक यशपाल सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि व ब्लॉक अध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ स्याल्दे मान सिंह रावत ने दीप जलाकर संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र कुमार शर्मा ने किया।
यह रहें विजेता
जिसमें पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं में 1500 मीटर दौड़ अंडर 19 बालक में दीपक मनराल, बालिका सरोजनी, अंडर 17 बालिका 100 मीटर दौड़ सोनिया मनराल, अंडर 19 100 मीटर दौड़ धीरज सिंह, अंडर 14 लम्बी कूद बालक , पंकज कुमार, अंडर 17 बालक 1500 मीटर दौड़ पीयूष चंद्र शर्मा प्रथम स्थान पर रहे।
रहें उपस्थित
प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए हरीश सिंह रावत, दिनेश रावत, नितिन चौहान,तुलसी रावत, ट्विंकल नरूला, मनीष भैसोड़ा, पंकज कुमार, सहित विकास खंड के अनेक खेल शिक्षक उपस्थित रहे।