अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोमेश्वर मे दिनांक 21.09.2024 को BRC सोमेश्वर में ताकुला ब्लॉक की मैथ्स विजार्ड और स्पैलिंग जीनियस प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।
यह रहें मुख्य अतिथि
जिसमें उप शिक्षा अधिकारी हेमेन्द्र जोशी व ब्लॉक समन्वयक भुवन सिंह सिराड़ी ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विकासखण्ड के छः संकुलों से चयनित प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रतियोगिता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु एक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर स्पेलिंग जीनियस कम्पटीशन में तीन राउंड का टेस्ट लिया गया ।
निर्णायक की निभाई भूमिका
प्रतियोगिता में मैथ्स विजार्ड में गोकुला प्रसाद जोशी, श्री हरीश सिंह नेगी एवम् कु. अंजुम खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई । स्पैलिंग जीनियस प्रतियोगिता में श्री गगन साहनी एवम् श्री राजेन्द्र सिंह लटवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता का परिणाम
प्रथम- अखिलेश कुमार, रा.आ.प्रा.वि. बसौली
द्वितीय- प्रियांशु बोरा, रा.आ.प्रा.वि. सोमेश्वर
तृतीय- कृष्णा पंत, रा.प्रा.वि. ल्वेशाल
Spell Genius प्रतियोगिता का परिणाम
प्रथम- नवनीत जोशी, रा.प्रा.वि. हड़ौली
द्वितीय- रोहित कांडपाल, रा.प्रा.वि. कांटली
तृतीय- दिया भोजक, रा.प्रा.वि. लखनाड़ी
जनपदीय प्रतियोगिता में चयन हेतु दी बधाई
वहीं भोजनावकाश के पश्चात सभी विजयी प्रतिभागियों के साथ ही अन्य समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी/ब्लॉक परियोजना अधिकारी, ताकुला हरीश रौतेला ने जनपदीय प्रतियोगिता हेतु चयनित प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई के साथ शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
रहें उपस्थित
कार्यक्रम के संयोजक ब्लॉक समन्वयक भुवन सिराड़ी रहे तथा संचालन हरीश बिष्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर नायला अमान, पंकज दयानन्द जोशी, दिनेश चंद्र आदि गुरुजनों सहित कई अभिभावक भी उपस्थित रहे।