अल्मोड़ा: पानी में डूबा बोलेरो वाहन, सवार चार लोगों ने बमुश्किल बचाई जान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में ताल के नौगांव के पास झील का जलस्तर काफी बढ़ गया। जिससे पानी सड़क पर भी आ गया।

बची जान, सुरक्षित निकले

इससे तड़ागेश्वर मंदिर परिसर में बना एक नया मंदिर व पंचायत भवन भी पानी में डूब गए। इसके अलावा ब्लाक के हाट कवाधार से चार लोग बोलेरो संख्या यूके 01-टीए-2677 में सवार होकर ताल के पैली गांव में पूजा के लिए गए थे। जो चौखुटिया को आ रहे थे। तभी उनका बोलेरो वाहन पानी में डूब गया। जिस पर चालक बहादुर सिंह मेहरा समेत वाहन में सवार नंद राम, चंदन कुमार व मोहन सिंह वाहन के अंदर फंस गए, जो किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। गनीमत रही कि बड़ी जनहानि टली। वहीं सूचना पर पुलिस बल व 108 सेवा मौके पर पहुंच गई, लेकिन तक तक चारों लोग बाहर निकल आए। यह घटना मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे की है।