अल्मोड़ा: बेस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास खतरा बने पेड़ की डाल को काटा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 16.08.2025 की प्रातः सूचना मिली कि बेस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास एक विशालकाय पेड़ वार्ड की तरफ झुका हुआ है, जो भवन और उपचाराधीन मरीजों के लिए खतरा बना हुआ हैं।

टीम ने हटाया

जिसके बाद प्रभारी एफएसओ लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में फायर स्टेशन अल्मोड़ा की रेस्क्यू यूनिट द्वारा बेस अस्पताल पर पहुंचकर आपदा प्रबंधन टीम के साथ मिलकर वुडन कटर की सहायता से वार्ड की तरफ झुकी पेड़ की डालियों को काटा तथा रस्सियों की सहायता से वार्ड की छत से हटाकर बेस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को सुरक्षित किया।

फायर सर्विस रेस्क्यू यूनिट रहीं शामिल

1. LFM किशन सिंह
2. FSDVR मुकेश सिंह
3. FM जीवन जोशी
4. WFM लीला बिष्ट व स्वाती बोहरा