अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मौसम में बदलाव जारी है। भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कल भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
सभी स्कूल बंद
वहीं कल 03 सितंबर को अल्मोड़ा जिले में प्रसिद्ध नंदा देवी मेले की शोभायात्रा निकाली जाएगी। दरअसल जिले का एतिहासिक व सुप्रसिद्ध नंदादेवी मेला सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की पहचान है। जो हर साल इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। जिसके दृष्टिगत कल जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में ज़िलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने कल 3 सितम्बर 2025 को पूरे जिले में स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है। जिस पर कल जिले के स्कूल, सभी सरकारी दफ़्तर और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
