अल्मोड़ा ब्रेकिंग: एक बार फिर सुर्खियों में आया अल्मोड़ा जेल, फिर बरामद हुए तीन मोबाइल और दस सिम


    
अल्मोड़ा जेल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। यहां जेल में बंद कुख्यात अपराधि महिपाल और एक अन्य कैदी मोहम्मद सलीम के पास मोबाइल और सिम बरामद हुए है।

मोबाइल और सिम बरामद-

जेल में कुख्यात अपराधियों के पास मोबाइल और सिम बरामद होने से हड़कंप मच गया है। जेल प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने दोनों अपराधियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले नगदी और मोबाइल बरामद-

बताया जा रहा है कि बीते दिनों एसटीएफ के छापे में जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे महिपाल के साथ ही कपकोट पुलिस के स्तर से नवंबर 2020 में चरस के साथ पकड़े गए कोटद्वार निवासी अंकित बिष्ट के पास से नगदी और मोबाइल बरामद किये थे। दोनों जेल से ही मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे। अपराधी महिपाल रंगदारी प्रकरण में भी शामिल रहा है। उस पर हरिद्वार जिले के रुड़की मंगलौर के गांव किला निवासी कलीम के साथ रंगदारी वसूलने का आरोप है।