अल्मोड़ा ब्रेकिंग: अदालत का फैसला, गांजा तस्करी मामले में अभियुक्तों को किया दोषमुक्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज विशेष सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पांडे की अदालत ने गांजा तस्करी मामले में अभियुक्त धमेंद्र पुत्र देवीचरण निवासी संंग्राम पुर पो0 खैर अलीगढ़, उत्तरप्रदेश, दिगंबर पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गंगापुर, पो0 जट्टारी टप्पल अलीगढ़, उत्तर प्रदेश को दोषमुक्त किया।

जाने पूरा मामला

अभियुक्तों पर कुल 32.450 किलोग्राम गांजा तस्करी का आरोप था। पुलिस का कहना था कि अभियुक्तगणों द्वारा जन्माष्टमी में चेकिंग के दौरान मुख्य बाजार मौलेखाल, जालीखान, पेसिया होते हुए झींपा जाने वाले तिराहे पर वाहन आता हुआ दिखा। वाहन सं• एचआर 55वी-5522 स्विफ्ट डिजायर कार में गांजा की तस्करी की जा रही थी। जब उनसे इस संदर्भ में पूछा गया तो टाल मटोली करने लगे। अभियुक्तगणों के विरुद्ध कुल 32.450 बत्तीस किलों चार सौ पचास ग्राम तस्करी का आरोप था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और उनके विरूद्ध न्यायालय में मुकदमा चला।

अदालत का आदेश

इस मामले में अदालत ने अभियुक्त व अन्य को दोषमुक्त किया।‌ अभियुक्त की ओर से दीप चन्द्र जोशी, पंकज बजेठा, कृष्ण चन्द्र, निखिलेश पवार द्वारा प्रभावी पैरवी की गई।