अल्मोड़ा ब्रेकिंग: कोलकाता से जागेश्वर घूमने आया श्रद्धालु, हार्ट अटैक से मौत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्थित विश्व विख्यात जागेश्वर धाम में कोलकाता से एक श्रद्धालु दर्शन को पंहुचा था।

हार्ट अटैक से मौत होने की खबर

मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता से जागेश्वर धाम आए श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत होने की खबर सामने आई है। इस संबंध में स्थानीय व्यापारी शंकर भट्ट ने बताया कि बुधवार को कोलकाता से पांच श्रद्धालु जागेश्वर धाम पहुंचे थे। बताया कि तभी 52 वर्षीय कुमार दास जूते उतारते समय जमीन में गिर गया। तभी श्रद्धालु की हालत बिगड़ती चली गई। आनन फानन में व्यक्ति को पनुवानौला स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। वहीं मृतक के साथी शव साथ लेकर कोलकाता को रवाना हुए।