अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालने के साथ ही नशे के विरुद्ध कार्य को अपनी प्राथमिकताओं में रखते हुए जनपद के थाना प्रभारियों व एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स रखते हुए कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये थे।
नशे पर पुलिस की कार्यवाही
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम का परिणाम है कि जनपद पुलिस द्वारा लगातार भारी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी करते हुए, नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है। दिनांक 06/03/2024 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में थाना लमगडा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान को गंगानगर कालेज से 150 मीटर पहले सड़क पर अभियुक्त राकेश तिवारी उम्र-37 वर्ष पुत्र महेश चन्द्र तिवारी निवासी ग्राम जलना पो0-पहाड़पानी थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल के कब्जे से 1.181 किलोग्राम चरस बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए, थाना लमगडा में धारा 8/20 NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि उसने यह चरस अपने गाँव में ही बनायी, जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने के लिए हल्द्वानी की तरफ ले जा रहा था।
पुरस्कार इनाम
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अवैध चरस की बरामदगी कर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के बारे में अब तक की जानकारी से थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल में चरस तस्करी के सम्बन्ध में FIR No-20/20 धारा 08/20 NDPS Act होना पाया गया है अन्य थानों से आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। बरामदगी- 1.181 किलोग्राम अवैध चरस। जिसकी कीमत- 1,20,000 (एक लाख बीस हजार रुपये) है।
लमगड़ा पुलिस टीम रहीं शामिल
1 थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महन्त
2 उपनिरीक्षक संजय जोशी प्रभारी चौकी मोरनौला
3 हेड कानि0 महेंद्र सिंह
4 हेड कानि0 देवराज सिंह
5 हे0कानि0 दिनेश कार्की
6 कानि0 भूपाल सिंह