अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज बुधवार शाम तब हड़कंप मच गया जब स्व.विजय जोशी नगर निगम पार्किंग के सबसे निचली मंजिल मे आग की लपटे उठने लगी।
कारों को नुकसान
जानकारी के अनुसार इस घटना में दो कारें जलखर खाक हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पंहुची टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में दो कार बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई है। आग कैसे लगी, पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहें हैं। आगे की अपडेट के साथ बनें रहें।