अल्मोड़ा बस हादसा: हर एक आंख हुई नमः महादेव घाट पर एक साथ 11 चिताओं का किया गया अंतिम संस्कार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सल्ट के मरचूला में बीते सोमवार को हुए बस हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं। जो अस्पताल में भर्ती हैं।

11 लोगों का किया गया अंतिम संस्कार

मिली जानकारी के अनुसार बीते कल मंगलवार को सल्ट के महादेव घाट पर 11 चिताएं एक साथ जलाई गई। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थी। अपनो की चिता जलती देख परिजन, करीबी, नाते रिश्तेदार और क्षेत्र के लोगों के आंसू थमे नहीं। इन 11 लोगों में मंगलवार को घाट पर दिनेश सिंह ग्राम मंगरोसिरो भैरगखाल, दर्शन लाल ग्राम मझेड़ा, नीरज ध्यानी ग्राम रुडोली, शक्ति कुमार ग्राम राम परसोली, आयुष मंदोलिया, ग्राम पातल तल्ला धुमाकोट, प्रवीन दत्त ग्राम खेतुवाखल, दिव्यांशु बलोदी, ग्राम देवलाड, शंका देवी ग्राम उडी मल्ला, विशाल सिंह ग्राम जौन्दाली धुमाकोट, प्रवीन सिंह, कुलेखखाल केनाथ और सलोनी, कुलेखखाल केनाथ के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

सल्ट के महादेव घाट पर एक साथ जली 11 चिताएं
संवादाता, अल्मोड़ा
अमृत विचार: मरचूला बस हादसे से पूरे प्रदेश में गमगीन माहौल है। इस हादसे में 36 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। मंगलवार को सल्ट के महादेव घाट पर 11 चिताएं एक साथ जलाई गई। इस दौरान माहौल इतना गमगीन था कि हर कोई एक दूसरे को दिलासा देते-देते खुद ही बिलख पड़ा। हर किसी की आंख नम थी, पहाड़ को इस भयंकर हादसे ने झकझोर कर रख दिया।
मरचूला हादसा ऐसा दर्द लाया कि कुमाऊं और गढ़वाल इसे कभी नहीं भूल पायेगा। सल्ट के महादेव घाट पर 11 चिताएं एक साथ जलाई गईं। अपनो की चिता जलती देख परिजन, करीबी, नाते रिश्तेदार और क्षेत्र के लोगों की आंख नम हो गईं। भारी संख्या में लोग अपनो को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे। मंगलवार को घाट पर दिनेश सिंह ग्राम मंगरोसिरो भैरगखाल, दर्शन लाल ग्राम मझेड़ा, नीरज ध्यानी ग्राम रुडोली, शक्ति कुमार ग्राम राम परसोली, आयुष मंदोलिया, ग्राम पातल तल्ला धुमाकोट, प्रवीन दत्त ग्राम खेतुवाखल, दिव्यांशु बलोदी, ग्राम देवलाड, शंका देवी ग्राम उडी मल्ला, विशाल सिंह ग्राम जौन्दाली धुमाकोट, प्रवीन सिंह, कुलेखखाल केनाथ और सलोनी, कुलेखखाल केनाथ के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।