अल्मोड़ा के सल्ट में मार्चुला के पास बीते कल सोमवार को एक यात्री बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गये। इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
36 लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 27 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें बस दुर्घटना का एक कारण क्षमता से अधिक यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर ले जाना भी बताया जा रहा है। बताया गया है कि 42 सीटर बस में बिना रोकटोक यात्री भरें गए। इसके बाद भी बस को चेक करने वाला कोई नहीं मिला। चालक-परिचालक की लापरवाही के चलते 36 लोगों की जिंदगी खत्म हो गई।
स्थानीय लोगों ने कहीं यह बात
वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि सल्ट मार्ग में आये दिन वाहनों में चालक क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जा रहे है। लेकिन शासन प्रशासन ऐसे चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इन दिनों त्योहारी सीजन के बीच समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाता तो यह भीषण दुर्घटना होने से बच जाती।