अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में अब लंबे समय से प्रतीक्षित अंतर्राज्यीय बस अड्डे (ISBT) का संचालन शुरू हो गया है।
यात्रियों को मिलेगी सुविधा
जानकारी के अनुसार आज से बसों का संचालन भी यहां से शुरू हो गया है। आज से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें नवनिर्मित बस अड्डे से संचालित की जाएंगी। इससे पहले रोडवेज की बसें मुख्य बाजार में सड़क किनारे खड़ी होती थीं। इससे यातायात प्रभावित होता था। वहीं बसें मुख्य बाजार में अधिकतम 5 मिनट के लिए ही रुकेंगी। इस दौरान यात्रियों को चढ़ने और उतरने का समय दिया जाएगा। वहीं बसों से जुड़ी सभी प्रशासनिक गतिविधियां अब नए अंतर्राज्यीय बस अड्डे से संचालित होंगी। हालांकि अभी शुरुआत में बसों को कुछ समय तक मॉल रोड होते हुए ही संचालित किया जाएगा।