अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ने लगी सुगबुगाहट, सबसे ज्यादा युवा वर्ग इन चुनावों में दिख रहा ललाहीत- दर्शन जोशी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय चुनाव महाकुम्भ की सुगबुगाहट अपने अन्तिम चरण पर दिख रही है।

चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू

दर्शन जोशी स्याल्दे ने बताया कि यह चुनाव गाँव, मुहल्ला, चौराहा व सार्वजनिक स्थानों पर एक चर्चा का विषय बना हुआ है। ‘जहाँ पर पंचायतों के प्रबल दावेदार महिला हो या पुरुष अपना-अपना दावा ठोक कर विकास कार्यों की गिनतियों में लगने लगे हैं। वही गाँव व कस्बो में हुए पिछले विकास कार्यों पर आरोप प्रत्यारोप कर जनता को रिझाने में लगे है। पूरे पाँच वर्ष के कार्यकाल के लेखा जोखा पर चर्चा हो रही है। दूसरी तरफ पंचायतो के दावेदार अपने अपने वादों के मुताबिक जनता को भरपूर प्रलोभन देने में पीछे नही हट रहे है। वहीं दूसरे की तुलना में खुद को बेहतर व ईमानदार साबित करने के प्रयासो में लगे हैं।

युवा भी हो रहें ललाहित

गांवों की भोली भाली जनता को मनाने की कवायद बड़ -चड़ कर हो रही है। कुछ चेहरे नया करने की उमंग मन में लिए अपने परायों को रिझाने का संकल्प, मृदु भाषी व सरल स्वभाव बनने की कोशिश कर बड़ी ही चतुराई से जनता जनार्दन के बीच नजर आ रहे है। वहीं आज के समय में सबसे ज्यादा युवा वर्ग इन चुनावों में ललाहीत हो रहा है।