अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका भरत त्रिपाठी ने बताया कि आज प्रातः 11ः30 बजे से नगर पालिका परिषद्, अल्मोड़ा के तत्वाधान में, पी0एम0 स्वनिधि योजना एवं स्वनिधि से समृद्वि योजना जो कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण 13 योजनाओं में एक योजना है।
लम्बित आवेदन पत्रों के निस्तारण हेतु एक कैम्प का आयोजन नगरपालिका सभागार में हुआ
उन्होंने बताया कि इसके व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रथम चरण के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत की पूर्ति, स्वीकृत/वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों के निस्तारण हेतु एक कैम्प का आयोजन नगरपालिका सभागार में किया गया। उन्होंने बताया कि पी0एम0 स्वनिधि योजना के तहत नगर क्षेत्र में विद्यमान फेरी फड़ व्यवसायियों को शुरूआत में 10 हजार रू0 तक का कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान करने की शुरूआत कोरानाकाल 202 में की गई थी। बाद में लाभार्थियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुये रू0 20 हजार का दूसरा ऋण एवं उसके बाद रू0 50 हजार का ऋण दिा जाता है। केन्द्र सरकार द्वारा 7 प्रतिशत एवं राज्य द्वारा 2 प्रतिशत सहित कुल 9 प्रतिशत ब्याज अनुदान की छूट दी गयी है।
दी यह जानकारी
शिविर में सिटी मिशन मैनेजर शान्ता गुरूरानी द्वारा कैम्प का संचालन करते हुए सभी बैंकों को योजना में स्वीकृत/वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों के निस्तारण हेतु जानकारी प्रदान की। कैम्प में उपस्थित लीड बैंक अधिकारी डी0एस0 गर्ब्याल द्वारा सभी बैंकों को भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना के प्रति लापरवाही न बरतने एवं बैंक स्तर से स्वीकृत एवं लम्बित आवेदनों के तत्काल निस्तारण एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। स्वनिधि से समृद्धि योजना अन्तर्गत पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों एवं उनके स्वजनों को पीएम जनधन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना से लाभाविन्त किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पीएम स्वनिधि पोर्टल पर विभागवार योजना के क्रियान्वयन हेतु यूजर आई0डी0 पासवार्ड बैकों को उपलब्ध कराये गये।
रहें उपस्थित
शिविर में पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रथम चरण के ऋण हेतु 11 लाभार्थियों के एल0ओ0आर0 जारी किये गये। विभिन्न बैंकों के द्वितीय एवं तृतीय ऋण हेतु लम्बित आवेदनों के निस्तारण हेतु बैंक अधिकारियों को सूची उपलब्ध करायी गयी तथा लाभार्थियों को डिजिटल लेन-देन हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। शिविर में विभिन्न बैंकों के ब्रान्च मैनेजर सहित 45 लोग उपस्थित रहे।