अल्मोड़ा: बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण को लगा शिविर, इन समस्याओं से परेशान उपभोक्ता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में विद्युत वितरण उपखण्ड कार्यालय में बीते कल सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया। गेवाड़ विकास समिति की पहल पर यह शिविर लगा।

जताई यह नाराजगी

मिली जानकारी के अनुसार यह शिविर बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण को लेकर लगाया गया। जिसमें उपभोक्ताओं ने अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराते हुए बिजली आपूर्ति बाधित रहने, लो वोल्टेजी जैसी समस्याओं पर नाराजगी जताई। कहा कि मीटर बंद होने पर नया मीटर लगाने में टालमटोली की जा रही है। धुधलिया क्षेत्र में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। वहीं कई क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान है। गांवों में लॉपिंग करने की भी मांग की।

दिया आश्वासन

एसडीओ राजेंद्र बेलवाल ने लोगों की समस्याओं को सुना और जल्द निदान का आश्वासन दिया।