अल्मोड़ा: पैतृक गांव जैंती पंहुचे कैप्टन कूल, अपने इष्ट देव मंदिर में की पूजा अर्चना, गांव वालों के साथ खिंचवाई फोटो

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी परिवार संग नैनीताल पंहुचे है। इस मौके पर वह अपने गांव पैतृक गांव भी पंहुचे।

गांव वालों के साथ खींची फोटो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी उत्तराखंड के नैनीताल व कैंची धामी गए। जिसके बाद आज बुधवार को महेंद्र सिंह धोनी अल्मोड़ा जिले में स्थित पैतृक गांव ल्वाली जैंती पहुंचे। यहाँ उन्होंने गांव वालों के साथ फोटो खिंचवाई। साथ ही अपने इष्ट देव मंदिर में पूजा की है। वहां की कुछ तस्वीरेे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पैतृक गांव पंहुचे महेंद्र सिंह धोनी

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी का परिवार 2003-2004 में अपने गांव पहुंचा थे और उसके बाद वो टीम इंडिया में शामिल हो गए। जिसके बाद अब वह पैतृक गांव पंहुचे है।