अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर थाने के पास 02- 05 -2025 को एक स्विफ्ट कार और बुलेट की आपस में टक्कर हो गई।
दो व्यक्तियों को आई गंभीर चोट
जानकारी के अनुसार रानीखेत रोड की ओर से सोमेश्वर की तरफ आ रही थी। तभी कार और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमे बाइक में सवार दो लोगों शिव सिंह राणा पुत्र स्व0 चंदन सिंह उम्र 46 वर्ष लगभग, निवासी रैंत थाना सोमेश्वर व बलवंत सिंह पुत्र हुकुम सिंह उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी उपरोक्त गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नदी में गिर गए। जिसके बाद घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र सोमेश्वर भिजवाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर बेस अल्मोड़ा रेफर किया गया है।
कार चालक का वाहन सीज
वहीं स्विफ्ट डिजायर चालक त्रिभुवन सिंह निवासी कौसानी बागेश्वर जो नशे में प्रतीत हो रहा था, उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। चालक के शराब के नशे की पुष्टि होने पर मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। आज घायलों के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना सोमेश्वर में चालक त्रिभुवन सिंह के विरुद्ध FIR No 13/25 धारा 281/125 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।