अल्मोड़ा: साइबर ठगी का मामला, वर्क फ्राम होम की नौकरी का झांसा देकर ठगे 80 हजार रुपए

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से एक ठगी का मामला सामने आया है। यहां जिले में लगातार साइबर मामले सामने आ रहे हैं।

जानें क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक बूंगा द्वाराहाट निवासी युवक ने बताया कि 19 फरवरी को उसे व्हाट्सएप में एक मैसेज आया। सामने वाले ने खुद को फोक्सबिट एक्सचेंज का एचआर असिस्टेंट बताते हुए वर्क फ्राम होम की नौकरी का ऑफर दिया। प्रतिदिन का पांच से 20 हजार रुपये के वेतन का झांसा दिया। लिंक भेजकर फाइव स्टार रेटिंग देने को कहा। शुरू में उन्हें कुछ रुपये भी मिलते रहे। इसके बाद साइबर ठग अलग-अलग लिंक भेजते रहा और काम के नाम पर छोटी-मोटी धनराशि देता रहा। बताया कि इससे उसका भरोसा बढ़ गया। जिसके बाद साइबर ठग ने युवक को अपनी जाल में फंसाते हुए कुल 80000 रुपये का गबन कर दिया। तब जाकर युवक को ठगी का एहसास हुआ।

जांच कर रही पुलिस

जिसके बाद अब युवक ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।