अल्मोड़ा: जागेश्वर धाम की ऑनलाइन पूजा के नाम पर लाखों की ठगी का मामला, जागेश्वर धाम पंहुचे ऐप संचालक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम की ऑनलाइन पूजा के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया था‌।

ऐप संचालक पंहुचे जागेश्वर धाम

जिसके बाद मंदिर समिति ने इस मामले की शिकायत एसएसपी देवेंद्र पींचा से की थी। मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी ने मामले को गंभीर बताते हुए साइबर सेल को जांच की निर्देश दिए थे और ऐप को बंद करने को कहा था। जिसके बाद अब ऐप संचालकों को इसकी जानकारी लगी तो ऐप संचालक जागेश्वर धाम पहुंचे और मंदिर समिति उपाध्यक्ष नवीन भट्ट और पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट से मुलाकात की।

दावा- तीन और ऐप जो जागेश्वर के नाम पर करा रहे ऑनलाइन पूजा-पाठ का काम

इस संबंध में ग्रुप के सदस्यों ने बताया है कि वह देश के कई मंदिरों से एमओयू करके ऑनलाइन पूजा अर्चना करा रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि तीन और ऐप हैं, जो जागेश्वर के नाम पर ऑनलाइन पूजा-पाठ का काम कर रहे हैं। ऐप संचालक अब पुलिस प्रशासन के सामने अपने पक्ष रखेंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।