अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे के लोधिया बैरियर पर यात्रियों से अभद्रता करने का मामला, पीआरडी जवान पर कार्रवाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास लोधिया बैरियर के पास वाहनों जबरन रोकने व यात्रियों को परेशान करने के संबंध में एक मामला सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में एक वीडियो पर वायरल हुआ है। क्वारब के पास वाहनों के लिए बने खतरे को देखते हुए रात 11 बजे बाद वाहनों की आवाजाही बंद की है। आरोप लगाया है कि पीआरडी जवान ने तय समय से पहले ही यात्रियों को रोक दिया था। जबकि दूसरे छोर से वाहनों का आवगमन हो रहा था। यात्रियों के विरोध करने पर पीआरडी जवान ने अभद्रता शुरू कर दी। मौके पर मौजूद यात्रियों ने पीआरडी जवान की वीडियो बना दी और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

जांच के निर्देश

इस मामले में एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल पीआरडी जवान को हटा दिया है। साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए है।