अल्मोड़ा: सावधान: पड़ोसी महिला के व्हाट्सएप नंबर से युवती से ठगी, अकाउंट को हैक कर गये साइबर ठग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में लगातार साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहें हैं।

साइबर ठगी का मामला

एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार रानीखेत कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती भी साइबर ठगों के जाल में फंस गई। जरूरी बाजार निवासी एक युवती ने तहरीर दी है। जिसमें बताया कि उनके पड़ोस में एक महिला रहती है। 11 जुलाई को पड़ोसी महिला के व्हाट्सएप नंबर से उसे मैसेज आया। महिला ने जरूरी काम के लिए रुपये की डिमांड की और क्यूआर कोड भेज दिया। पड़ोसी होने के नाते उन्होंने महिला के खाते में 16202 रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन, पड़ोसी महिला ने किसी प्रकार की धनराशि मांगने से इनकार कर दिया। जिसमें पता चला कि साइबर ठग ने महिला का व्हाट्सएप नंबर हैक कर पीड़िता को मैसेज किया था। तब जाकर युवती को साइबर ठगी का अहसास हुआ।

जांच कर रही पुलिस

इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत साइबर सेल में की। साथ ही कोतवाली में तहरीर देकर रुपये वापस दिलाने की मांग की है‌। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।