अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लाक के मटेला गांव में गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
गुलदार को पकड़ने की मांग
मिली जानकारी के अनुसार यहां गुलदार की गांव में बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। मटेला गांव में बीते कई वर्षों से गुलदार का आतंक बना हुआ है। यहां गुलदार अब तक सैकड़ों पालतू जानवरों को अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां सिर्फ एक गुलदार नहीं, बल्कि कई गुलदारों की मौजूदगी की संभावना है। साथ ही बीते दिनों घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी गुलदार की मौजूदगी कैद हुई है। जिस पर ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द ही गुलदार को पकड़ने की कार्रवाई की जाए, जिससे लोगों और मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।