अल्मोड़ा: सीडीओ ने किया विकासखंड ताकुला का निरीक्षण, दिए यह जरूरी निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शनिवार को सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने विकासखंड ताकुला का निरीक्षण किया।

विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

जिसमें उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जरूरी निर्देश दिए। जिसमें सीडीओ ने विकास योजनाओं की प्रगति, मधुमक्खी पालन और गुलाब उत्पादन जैसे क्षेत्रों में चुनौतियों का विश्लेषण कर उन पर सकारात्मक कार्य करने के निर्देश दिए।

दिए यह जरूरी निर्देश

साथ ही सीडीओ ने मधुमक्खी पालकों और किसानों से मुलाकात की। उन्होंने तकनीकी कौशल, बाजार तक पहुंच, वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण सुविधाओं की कमी जैसी समस्याओं पर किसानों से जानकारी ली। साथ ही इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए वित्तीय सहायता और आधुनिक उपकरण प्रदान करने की योजना बनाए जाने के लिए संबंधित को निर्देश दिए।