आज 10 अप्रैल है। आज संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सीडीएस और एनडीए की परीक्षा कराई जा रही है। इसके लिए अल्मोड़ा और श्रीनगर गढ़वाल में केंद्र बनाए गए हैं।
अल्मोड़ा जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए-
यह परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग आयोजित की जाती है। यह परीक्षा हर हाल आयोजित होती है। यह परीक्षाएं सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगी। जिसके लिए अल्मोड़ा जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अल्मोड़ा जिले में सीडीएस की परीक्षा के लिए 4 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 2 केंद्र रानीखेत में तो 2 केंद्र अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में हैं। वहीं एनडीए की परीक्षा के लिए कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ये सभी 7 केंद्र अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में बनाए गए हैं।