अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत योगासन प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है।
पिछले तीन साल से योगासन को राष्ट्रीय खेलों में किया गया शामिल
जानकारी के अनुसार इस मौके पर योगासन भारत संस्था के राष्ट्रीय महासचिव और जाने-माने योगाचार्य डॉ. जयदीप आर्य अल्मोड़ा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों के योगासन संबंधी इवेंट में भाग लेने पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से जहां विश्व योग दिवस को मान्यता मिली। वहीं केंद्र सरकार योगासन को प्रोत्साहित करने के लिए काफी काम कर रही है। योगासन कई राज्यों में शैक्षिक पाठ्यक्रम का जरूरी विषय बन गया है। कहा कि अब उन्हीं के योग प्रेम की वजह से योगासन को ओलंपिक में शामिल किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2036 में जब ओलंपिक खेलों की मेजबानी भारत करेगा तब तक योगासन ओलंपिक में शामिल कर लिया जाएगा।