अल्मोड़ा: मौसम में फिर बदलाव के आसार, तापमान में गिरावट


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। वहीं सोमवार से मौसम फिर पल पल करवट बदल रहा है।

मौसम बदल रहा करवट

मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। बीते कल मंगलवार को बदले मौसम से तापमान में भी गिरावट आ गई। मंगलवार को सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर बाद से आसमान में घने बादल छाए रहें। शाम में ठंड में इजाफा हुआ। आज भी मौसम में बदलाव के आसार हैं।