होली में पल पल मौसम भी बदल रहा है। बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। कभी धूप से गर्मी तो कभी बदलते मौसम से ठंड में इजाफा हो रहा है।
इतना रहा अधिकतम तापमान
रविवार को होलिका दहन से एक दिन पहले आसमान में बादल छाए रहे। रविवार को दोपहर बाद से मौसम बदला और बादल छाए। शाम को तेज हवाएँ चली और बूंदा बांदी हुई। जानकारी के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 22 जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रिकार्ड किया गया।