अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। इसके साथ ही अब धीरे-धीरे ठंड भी अपनी दस्तक देने लगी है।
सेहत पर मौसम का असर
इसी के चलते बदलते मौसम में लोगों की सेहत भी प्रभावित हो रही है। जानकारी के शुक्रवार को नगर सहित आसपास के हिस्सों में सुबह से ही धूप खिली रही। दोपहर के समय लोग चटक धूम के बीच उमस और गर्मी से परेशान रहे। वहीं, सुबह और शाम के समय हो रही हल्की ठंड से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। बदल रहे मौसम के मिजाज से वायरल और खांसी के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।