अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पल पल मौसम बदल रहा है। अप्रैल का महीना है। जिसमें गर्मी में इजाफा होने के साथ ही वायरल बीमारियां बढ़ रही है।
मौसम में बदलाव
इसके अलावा जंगलों में आग से वातावरण में फैला धुआं भी लोगों की सेहत को खराब कर रहा है। जिससे अस्पतालों में धुएं से आंखों में जलन, दमा और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में पिछले सप्ताह जहां एक दिन में दमा और आंख के 15 से 20 मरीज आते थे वहीं अब 30 से 35 मरीज उपचार को पहुंच रहे हैं। वहीं अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।